{"_id":"5ec65e698ebc3ee532420868","slug":"work-on-jhelum-tavi-flood-recovery-project-jammu-will-start-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः झेलम-तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट पर फिर शुरू होगा काम, इन निर्देशों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः झेलम-तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट पर फिर शुरू होगा काम, इन निर्देशों का करना होगा पालन
Thu, 21 May 2020 04:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 May 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
तवी नदी
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झेलम-तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत कई सड़कों और पुलों का काम प्रगति पर है। तमाम परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक द्वारा धनराशि मुहैया कराई गई है। ईरा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैयद आबिद रशीद शाह ने बैठक में प्रोजेक्ट पर काम कर रहे इंजीनियरों और ठेकेदारों को मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन कर परियोजनाओं पर काम फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विभिन्न परियोजनाओं पर काम फिर से शुरू होने से महामारी के बाद तनाव के दौर में एक नई उम्मीद जगेगी और आर्थिक गतिविधियों के पुनरोद्धार में भी अहम भूमिका होगी। इसके साथ ही रोजगार के अवसरों का सृजन होेगा। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक परिवहन और ठेकेदारों को काम की प्रगति के बारे में पाक्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया गया था। डॉ आबिद ने परियोजना प्रबंधक परिवहन, जेएआरएए जम्मू को इन कार्यों के निष्पादन और निगरानी के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
रियासी और पुंछ में इंजीनियरों को तैनात करने को कहा
प्रोजेक्ट मैनेजर को एईई और जेई को रियासी और पुंछ में तुरंत तैनात करने को कहा गया है। ठेकेदारों के प्रतिनिधियों को निर्माण संबंधी कार्यों के लिए एमएचए और जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए निर्माण स्थलों पर तुरंत कामगार और मशीनरी मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन
साथ ही कार्य स्थल पर सामाजिक दूरी, फेस मास्क का उपयोग, नियमित रूप से हाथ धोने और अन्य आवश्यक स्वच्छता उपायों को सुनिश्चित करने को कहा है। कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को साइट पर बेहतर निगरानी के लिए आरोग्य सेतु एप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।