फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   work of laying pipeline is stuck in tender process for four months in In Jammu city

जम्मू-कश्मीर: चार महीने से टेंडर प्रक्रिया में अटका हुआ है पाइप लाइन बिछाने का काम, लोग परेशान

Sat, 28 Aug 2021 01:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Aug 2021 01:57 PM IST
सार

जलशक्ति विभाग पुरानी पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन बिछाने जा रहा है। इससे शहर में लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी मिल सकेगा। शहरवासी भी कई बार समस्या के हल के लिए मांग उठा चुके हैं। पुराने शहर में कई बार लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
work of laying  pipeline is stuck in tender process for four months in In Jammu city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर में पुरानी पाइप लाइन की जगह पर नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए सौ करोड़ का बजट मंजूर भी हो चुका है। काम बीते चार माह से टेंडर प्रक्रिया में ही अटका हुआ है। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। पाइप लाइन न बिछने के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल किल्लत पेश आ रही है। 

विज्ञापन


मौजूदा समय में पुराना शहर, मजदूर बस्ती, रेशमघर कॉलोनी, मझीन, सिद्दड़ा, नरवाल इलाकों में पेयजल की किल्लत है। मझीन और बठिंडी में नए घर भी बन रहे हैं। यहां पर अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। वहीं, अन्य जगहों में सदियों पुरानी बिछी पाइपों से ही पानी आ रहा है। इस कारण प्रेेशर न होने के कारण लोगों को पानी पूरा नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के मौसम में पेश आती है। लोगों को पानी की आपूर्ति दो-दो दिन तक नहीं होती।

विज्ञापन

पुराने शहर में पेयजल किल्लत का हल होना चाहिए। पुरानी पाइप लाइन की जगह पर नई पाइप लाइन बिछनी चाहिए। गर्मी के मौसम में काफी परेशानी पेश आती है। - बाल किशन, पुराना शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शहर में पाइपें नालियों के नीचे दबी हुई हैं। इस कारण लीकेज का पता नहीं चलता। जल्द से जल्द पाइप लाइन को बदला जाए। - अनिल सिंह, पुरानी मंडी

शहर में पानी की किल्लत गर्मी में बढ़ती है। अब जरूरत के हिसाब से बड़े साइज की पाइप लाइन बिछानी चाहिए। पुरानी पाइप लाइन से पानी ही पूरा नहीं हो पाता है।- रमेश चंद्र, मोती बाजार

नई पाइप लाइन बिछाने के लिए काम जोरों पर है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। इससे गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत का हल भी हो सकेगा। - सुरेंद्र खजुरिया, एक्सइएन, जलशक्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed