{"_id":"60d055aca4cf0615e252c73a","slug":"work-did-not-start-even-after-finalization-of-dpr-of-jammu-tawi-river-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: तवी रिवर फ्रंट की डीपीआर फाइनल होने के बाद भी काम नहीं हुआ शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: तवी रिवर फ्रंट की डीपीआर फाइनल होने के बाद भी काम नहीं हुआ शुरू
Mon, 21 Jun 2021 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:32 PM IST
सार
पहले चरण में भगवती नगर से सिदड़ा पुल तक निर्माण होना है। इससे पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होना है। अब जेडीए मंजूरी मिलने के बाद काम को तेज गति से करवाएगा।
विज्ञापन
तवी नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू तवी रिवर फ्रंट की डीपीआर तीन साल पहले फाइनल होने के बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। मसला अब स्टेट लेवल कमेटी पास लटका हुआ है। यहां से हरी झंडी मिलने क बाद काम शुरू होगा। प्रोजेक्ट के लिए साल 2018 में 150 करोड़ मंजूर हो चुका है। इस पर कुल 400 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। पहले डीपीआर में लगी आपत्तियों को जेडीए द्वारा दूर किया गया बाद में इसे मंजूरी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
वहीं, खनन, वन और अन्य विभागों से होने वाली कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। रिवर फ्रंट कुल दस किलोमीटर तक बनना है। यह नगरोटा से भगवती नगर तक बनाया जाना है। इसके दोनों ओर सौंदर्यीकरण के अलावा अन्य काम होने है। कृत्रिम झील प्रोजेक्ट का निर्माण भी होना है। इससे रिवर की खूबसूरती बढ़नी है। इसके अलावा होटल और अन्य मनोरजन की सुविधा भी दी जानी है।
विज्ञापन
काम को लेकर कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इससे मंजूरी के लिए भेजा गया है। अनुमति के बाद इस पर तेज गति से काम करवाया जाएगा। शहरवासियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। - रोहित खजुरिया, बीसी, जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी
विज्ञापन