फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Work begins in Srinagar's civil secretariat, Lt. Governor welcomed by guard of honor

श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में कामकाज शुरू, उपराज्यपाल का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

Tue, 05 May 2020 02:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 May 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Work begins in Srinagar's civil secretariat, Lt. Governor welcomed by guard of honor
उपराज्यपाल का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच दरबार मूव की नई व्यवस्था के तहत सोमवार को श्रीनगर स्थित नागरिक सचिवालय में कामकाज शुरू हो गया। जम्मू के नागरिक सचिवालय में भी रुटीन के तहत कामकाज हुआ। श्रीनगर सचिवालय में कामकाज शुरू होने के पहले दिन उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मूू का पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। हालांकि नई व्यवस्था के तहत सचिवालय में अनौपचारिक रूप से कामकाज शुरू हुआ है। 15 जून तक दरबार का मुख्य कामकाज जम्मू से ही चलेगा।

विज्ञापन


15 जून या इसके बाद सरकार हालात की समीक्षा कर इस संबंध में आगे का फैसला लेगी। दरबार मूव की परंपरा के तहत पहली बार श्रीनगर और जम्मू नागरिक सचिवालय दोनों में कामकाज शुरू हुआ है। नई व्यवस्था में जम्मू आधारित दरबार के मुलाजिम जम्मू और कश्मीर आधारित दरबार के मुलाजिम श्रीनगर से कामकाज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed