फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Womens Held Protest For Water Supply, Block Vande Bharat

Jammu News: पानी की आपूर्ति न होने से आक्रोश, महिलाओं ने आधा घंटा रोके रखी वंदे भारत

विज्ञापन
Womens Held Protest For Water Supply, Block Vande Bharat
रेलवे  स्टेशन के प्लटफार्म नंबर एक पर पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ईस्ट कॉलोनी के लोग
- रेलवे के ईस्ट कॉलोनी के रहने वाले कर्मचारियों के परिवारों ने ट्रैक पर लगाया धरना
विज्ञापन


- अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर कटड़ा के लिए ट्रेन रवाना की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन की ईस्ट कॉलोनियों में रहने वाले रेल कर्मियों के परिवारों के सदस्यों ने भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर वीरवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेल ट्रैक पर धरना लगा दिया।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी कॉलोनी की पानी की समस्या जल्द हल न हुई तो वे आने-जाने वाली सभी ट्रेनों का चक्का जाम कर देंगी। धरने के चलते नई दिल्ली से चलकर कटड़ा की ओर आ रही वंदे भारत ट्रेन को भी रोकना पड़ा, जिस कारण ट्रेन आधे घंटे की देरी से कटड़ा के लिए रवाना हुई। इससे पहले बच्चों के साथ महिलाओं ने जम्मू ईस्ट कॉलोनी से रेलवे स्टेशन तक रोष मार्च निकाला। उनका कहना था कि प्रशासन पानी की रोजाना सप्लाई मुहैया करवाने में फेल रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में बाल्टियां पकड़ी हुई थीं। प्रदर्शनकारी महिला साक्षी ने बताया कि पिछले चार माह से उनकी कॉलोनी में रेगुलर पानी की सप्लाई नहीं हो रही। प्रशासन को बताने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। एक अन्य महिला ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में बिना पानी के उनका जीवन दूभर हो गया है। पुलिस और रेल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि उनकी पानी की समस्या जल्द दूर की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी मांग जल्द पूरी की जाएगी। एक अन्य प्रदर्शनकारी सोनिया ने चेतावनी दी कि अगर पानी की आपूर्ति शुरू न हुई तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पानी की नियमित आपूर्ति न होने से महिलाओं में काफी आक्रोश था। उनका कहना था की बीते साल से पानी की समस्या चल रही है। रेलवे प्रशासन इस पर ध्यान ही नहीं देता। दिन में सिर्फ पांच मिनट के लिए पानी की आपूर्ति होती है। मजबूर बाहर से बाल्टी में पानी भरकर लाना पड़ रहा है जबकि रेलवे कर्मियों से पानी का शुल्क पूरा वसूला जा रहा है। जब भी पानी की समस्या से रेलवे के अधिकारियों को अवगत करवाते हैं तो उनकी बात ही नहीं सुनी जाती। रेलवे ट्रैक पर महिलाओं के जमा होने की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को ट्रैक से हटाने की कोशिश की लेकिन गुस्साई महिलाओं ने एक न सुनी और रेलवे के उच्च अधिकारियों को मौके पर आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और वे मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों ने रेल कर्मियों के परिवारों के सदस्यों को किसी तरह समझाकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को कटड़ा के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि पानी की समस्या है। उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करवाया है। समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है, तब तक टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। बोरवेल की मोटर खराब हुई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि कई-कई दिनों तक पानी नहीं आता है। ट्रैक पर धरना देकर ट्रेन रोकना गलत है, लेकिन हमारी समस्या को अधिकारियों ने अनदेखा किया, जिसके बाद हमें इस तरह का कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed