फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women special bus started again in Jammu city know route and timetable

आधी आबादी की अपनी बस: जम्मू शहर में फिर शुरू हुईं महिलाओं के लिए विशेष बस, जानें रूट और समय सारिणी

Thu, 17 Aug 2023 04:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 04:59 PM IST
सार

जम्मू शहर के पंजतीर्थी से शास्त्री नगर रूट पर बसों को चलाया जा रहा है। दिन में एक बस दो चक्कर लगा रही है। फिलहाल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बसों का परिचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Women special bus started again in Jammu city know route and timetable
जम्मू महिलाओं के लिए चल रही विशेष बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर में महिला विशेष बसों का परिचालन शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जेकेआरटीसी) ने दो बसें चलाई हैं, लेकिन महिलाओं को इनमें सफर के फायदों के बारे में जागरूक नहीं किया गया है। इससे महिलाएं सफर करने में कम रुझान दिखा रही हैं। 

विज्ञापन


अभी जम्मू शहर के पंजतीर्थी से शास्त्री नगर रूट पर बसों को चलाया जा रहा है। दिन में एक बस दो चक्कर लगा रही है। फिलहाल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बसों का परिचालन किया जा रहा है। एक सप्ताह से शुरू हुई बस सेवा के प्रति महिलाओं का रुझान अभी काफी कम है। प्रतिदिन 20 से 30 महिलाएं ही इनमें सफर कर रही हैं।
विज्ञापन


2016 में हुई थी शुरुआत

2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू और श्रीनगर में महिला विशेष बसों का परिचालन शुरू करवाया था। इसके दो साल बाद जम्मू में महिला विशेष बस का परिचालन बंद हो गया था। जेकेआरटीसी ने फिर से बसों का परिचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है प्रति स्टॉप किराया

इन बसों में सिर्फ महिलाओं को ही सफर करने की अनुमित है और इनका किराया सात रुपये प्रति स्टॉप है। नौ अगस्त से जेकेआरटीसी ने बसों का परिचालन शुरू करवाया था, लेकिन बसों में सफर करने के प्रति महिलाओं में भी रुझान नहीं है। इसका बड़ा कारण बस परिचालन के प्रति जागरूकता का अभाव होना भी है। 

स्कूल-कॉलेज के समय पर हो रहा बसों का परिचालन

महिला बसें गुलाबी रंग की हैं, जिसमें महिला सुरक्षा से जुड़े जरूरी संपर्क नंबर भी हैं। जेकेआरटीसी के अधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह से परिचालन हो रहा है, लेकिन अभी तक इनमें 500 महिलाओं ने भी सफर नहीं किया है। अभी स्कूल और कॉलेज के समय पर ही बसों का परिचालन कर हो रहा है, ताकि छात्राओं को इसका लाभ मिले। रुझान बढ़ेगा तो बसों के रूट में विस्तार करेंगे।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: जीडी शर्मा आयोग ने सरकार से चौथी बार मांगा विस्तार, कमीशन की सिफारिश पर पेश हुए ये विधेयक


मेटाडोर की भीड़ से मिलेगा छुटकारा

महिला यात्री करिश्मा ने कहा कि महिला बस का परिचालन काफी अच्छा कदम है। शहर में चलने वाली मेटाडोर में भीड़ रहती है। स्कूल व कॉलेज शुरू या बंद होने के समय तो स्थिति और खराब हो जाती है। महिला विशेष बसें आरामदायक के साथ सुरक्षित सफर का पैकेज है। महिलाओं को इसका लाभ लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: सरकार का बड़ा फैसला, अब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कराएगी JKSSB की परीक्षाएं


महिलाओं की सुविधा के लिए सराहनीय पहल

महिला यात्री शिवानी ने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए यह पहल काफी सराहनीय है। बस का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए। बस में सफर करना सुरक्षित है। इसमें कामकाजी महिलाओं के साथ स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed