फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha said Tata Consultancy Services will conduct JKSSB exams in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: सरकार का बड़ा फैसला, अब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कराएगी JKSSB की परीक्षाएं

Thu, 17 Aug 2023 10:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 10:29 AM IST
सार

मार्च में हुई जेके एसएसबी के माध्यम से हुई पुलिस भर्ती की परीक्षा में गड़बड़ी के बाद कई छात्र कोर्ट चले गए थे, उस मामले में भी जल्द फैसला आने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
lg manoj sinha said Tata Consultancy Services will conduct JKSSB exams in jammu kashmir
परीक्षा - फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सितंबर में होने वाली जेके एसएसबी की परीक्षाएं अब टाटा कंसल्टेंसी कंपनी के माध्यम से करवाई जाएंगी। इस बात का खुलासा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मार्च में हुई पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा में कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। 

विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने इसकी जांच करवाई को कई लोग गड़बड़ी के आरोपी पाए गए। उनकी गिरफ्तारी तक की गई। अब होने वाली परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए टीसीएस को चुना गया है। 
विज्ञापन


इसके चुनाव के पीछे बड़ा कारण यह भी है कि कंपनी को दशकों से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं करवाने का अनुभव है और कई राज्यों में यह कंपनी परीक्षाएं करवा रही हैं। एलजी ने बताया कि उन्होंने पहले कंपनी से अपने स्तर पर बात कि तो उन्होंने प्रति स्टूडेंट्स परीक्षा के चार्चिज ज्यादा बताए जिसके चलते केंद्र सरकार की मध्यस्ता के बाद कंपनी परीक्षा करवाने के लिए मानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मार्च में हुई जेके एसएसबी के माध्यम से हुई पुलिस भर्ती की परीक्षा में गड़बड़ी के बाद कई छात्र कोर्ट चले गए थे, उस मामले में भी जल्द फैसला आने की उम्मीद है।


एलजी ने कहा-जम्मू-कश्मीर में नौकरियों की कमी नहीं

एलजी ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकारी नाैकरियों की कमी नहीं हैं। हम लगातार खाली पदों को भर रहे हैं और हमने तीन साल में पहले से ज्यादा पदों को भरकर सरकारी नौकरियां दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed