फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women's commission demands action against Congress candidate

बेटियों को बोझ बताने पर सख्त हुआ महिला आयोग

Fri, 14 Nov 2014 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 14 Nov 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
women's commission demands action against Congress candidate

कश्मीर के गांदरबल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद यूसुफ भट्ट द्वारा बेटियों को बोझ बताने के बयान पर राज्य महिला आयोग ने भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। आयोग ने मुख्यमंत्री और राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर भट्ट पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


यहीं नहीं, आयोग एक अन्य नोटिस जारी कर प्रत्याशी को अपनी सफाई देने के लिए कहेगा। इस बयान को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने कई सेमिनार करने की योजना बनाई है, ताकि किसी को भी बेटियां बोझ न लगे। आयोग विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों को जागरूक करने के लिए भी आगे आएगा। ऐसा पहली बार होगा जब आयोग पूरी सक्रियता के साथ महिलाओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, शमीमा फिरदौस का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन भरते हुए तीन बेटियों को बोझ बताया था, जिस पर उनकी काफी किरकिरी हुई थी। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी सफाई देनी पड़ी। राज्य महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरदौस ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं होती। प्रत्याशी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। चुनाव आयुक्त से भी कहा गया है कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।  आने वाले दिनों में बेटी बोझ नहीं नाम से सेमिनार किए जाएंगे, ताकि लोगों में बेटियों के प्रति धारणा बदले।


आयोग सेमिनार के माध्यम से बताएगा कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि बोझ कम करने की क्षमता रखती हैं। फिरदौस का मानना है कि इस सेमिनार के बाद कोई भी बेटी को बोझ नहीं मानेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed