फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women's college champion in fencing

फेंसिंग में महिला कालेज परेड ओवरआल चैंपियन

Fri, 05 Sep 2014 12:18 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
women's college champion in fencing

विश्वविद्यालय जम्मू के जिम्नेजियम हाल में चल रही फेंसिंग प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। फेंसिंग प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ-साथ महिला वर्ग में छात्राओं ने भी अपनी तलवार की धार को बड़े ही कौशल के साथ प्रदर्शित किया।

विज्ञापन


महिला कालेज परेड की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फेंसिंग प्रतियोगिता की ओवरआल ट्राफी अपने नाम की। इसके अलावा पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट एमएएम कालेज के छात्रों ने धाक जमाते हुए  ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन के दौरान पुरुष वर्ग में फायल और ईपी एकल वर्ग की प्रतियोगिता करवाई गई। फायल एकल प्रतियोगिता में गवर्नमेंट एमएएम कालेज के मो. तारिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि जम्मू विवि के पीजी विभाग के वीर संग्राम सिंह ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने दी विजेता को ट्राफी

women's college champion in fencing

वहीं माइट कालेज के दुष्यंत मगोत्रा ने पहला और उधमपुर गवर्नमेंट डिग्री कालेज के सुरिंद्र सिंह ने दूसरा कांस्य पदक जीता। वहीं ईपी पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट एमएएम कालेज के पंकज कुमार शर्मा ने स्वर्ण पदक और विवि पीजी विभाग के वीर संग्राम सिंह ने रजत पदक जीता। वहीं गवर्नमेंट डिग्री कालेज रियासी के चाहत सिंह ने पहला और गवर्नमेंट एमएएम कालेज के सौजन्य चिब ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

फेंसिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए वाइस चांसलर प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर ने विजेता टीमों को ट्राफी दी। शारीरिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर प्रो. ध्यान सिंह भाऊ की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन हुआ। इस मौके पर सुमन लता, बलवीर सिंह, मनविंद्रपाल सिंह, एंथनी मटू और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed