फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   women get weapons training at RSS jammu camp

RSS ने दिया युवतियों को हथियार चलने का प्रशिक्षण

Mon, 04 Jul 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 04 Jul 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
women get weapons training at RSS jammu camp
- फोटो : Amar Ujala

संघ परिवार से जुड़ी राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से दीवान बद्री नाथ स्कूल मुबारकमंडी में युवतियों के लिए चल रहा पंद्रह दिनों का प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शिविर में जम्मू कश्मीर के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की कुल मिलाकर 77 युवतियों ने सुरक्षा, योगासन, छुरिका, खड़ग, नियुद्ध, राइफल चलाने के साथ साथ आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण हासिल किया।

विज्ञापन

 
शिविर के समापन समारोह में समिति की अखिल भारतीय प्रमुख संचालिका शांता कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर प्रशिक्षित युवतियों ने सामूहिक तौर पर शिविर में हासिल किए गए प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन


19 जून से तीन जुलाई तक चले प्रशिक्षण शिविर में प्रथम वर्ष में 25 और द्वितीय वर्ष में 52 युवतियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। सोमवार को पथसंचलन मुबारकमंडी से होता हुआ पंजतीर्थी, कच्ची छावनी, परेड, श्री रणवीरेश्वर मंदिर, सिटी चौक, सुपर बाजार, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार से होते मुबारकमंडी में ही संपन्न होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed