फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman's ATM card swapped in Nanak Nagar 40,000 withdrawn from her account.

सावधान!: एटीएम में मदद के बहाने देखा पिन, कार्ड बदला और महिला के खाते से निकाले 40 हजार; नानक नगर में ठगी

Sun, 06 Sep 2026 11:55 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

नानक नगर में एटीएम से पैसे निकालने गई महिला का एक व्यक्ति ने मदद के बहाने पिन देख लिया और चालाकी से कार्ड बदल दिया। इसके बाद महिला के खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। 

विज्ञापन
Woman's ATM card swapped in Nanak Nagar 40,000 withdrawn from her account.
fraud फ्रॉड - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नानक नगर इलाके में एटीएम से पैसे निकालने गई महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने मदद करने के बहाने महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसके बैंक खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन

प्रीत नगर निवासी सुखविंदर कौर ने इस संबंध में गांधीनगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह नानक नगर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे पैसे निकालने में मदद करने की पेशकश की।

आरोप है कि मदद करने के दौरान व्यक्ति ने महिला का एटीएम पिन देख लिया।इसके बाद उसने चालाकी से महिला का असली कार्ड बदल दिया और उसकी जगह दूसरा कार्ड उसे दे दिया। महिला को उस समय कार्ड बदले जाने का पता नहीं चला। कुछ समय बाद महिला के खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके खाते से करीब 40 हजार रुपये की निकासी की गई है।

वहीं गांधीनगर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाकर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed