फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman officer accuses IAF Wing Commander of misdeed

'पीड़ा बयां नहीं कर सकती': IAF के विंग कमांडर पर महिला अफसर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, ओरल सेक्स का बनाया दबाव

Tue, 10 Sep 2024 08:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Sep 2024 08:44 PM IST
सार

31 दिसंबर, 2023 को ऑफिसर्स मेस में नव वर्ष की पार्टी में उनके सीनियर ने पूछा कि क्या उन्हें उपहार मिला है। जब उसने कहा कि उसे नहीं मिला, तो विंग कमांडर उसे अपने साथ कमरे में ले गए। आरोप है कि सीनियर ने उसे ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया और छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Woman officer accuses IAF Wing Commander of misdeed
IAF के विंग कमांडर पर महिला अफसर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय वायुसेना में एक महिला फ्लाइंग अफसर ने विंग कमांडर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर बडगाम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। महिला समेत दोनों ही अधिकारी श्रीनगर में तैनात हैं।

विज्ञापन

आईएएफ के प्रवक्ता ने कहा, मामले की जानकारी है। जांच में पुलिस से पूरा सहयोग किया जा रहा है। मामला आईपीसी अधिनियम 1860 की धारा 376(2) के तहत दर्ज किया गया है। पीड़ित फ्लाइंग अफसर ने शिकायत की कि वह पिछले दो वर्षों से यौन उत्पीड़न और मानसिक यातना झेल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर, 2023 को ऑफिसर्स मेस में नव वर्ष की पार्टी में उनके सीनियर ने पूछा कि क्या उन्हें उपहार मिला है। जब उसने कहा कि उसे नहीं मिला, तो विंग कमांडर उसे अपने साथ कमरे में ले गए। आरोप है कि सीनियर ने उसे ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया और छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद उच्च अधिकारी उसके कार्यालय आया। उसने ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो।

विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि वह अन्य दो महिला अधिकारियों के पास पहुंची और उन्होंने शिकायत दर्ज करने के लिए निर्देशित किया। एक अविवाहित लड़की होने के नाते मैं मानसिक पीड़ा बयां नहीं कर सकती। शिकायत के बाद, एक कर्नल रैंक के अधिकारी को मामले की जांच का आदेश दिया था। 

इस साल जनवरी में विंग कमांडर को बयान दर्ज करने के लिए दो बार बुलाया गया, लेकिन गलतियों को छिपाने के लिए जांच बंद कर दी गई। महिला अधिकारी ने आंतरिक समिति के समक्ष फिर आवेदन किया और इसकी दो महीने बाद बैठक हुई। 

आरोप है कि कोई मेडिकल जांच नहीं की गई। फ्लाइंग ऑफिसर ने आरोप लगाया कि आईसी (आंतरिक समिति) ने अपना काम ठीक से नहीं किया, क्योंकि परिणाम को तटस्थ रखने के लिए उच्च गठन से निर्देश थे। जांच में भी उच्च अधिकारी की मदद करने का आरोप लगाया गया। पीड़ित महिला अधिकारी ने रविवार को पुलिस में दी शिकायत में कहा, इस उत्पीड़न का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। मैं डर और असहाय महसूस कर रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed