फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman killed in Pakistani shelling, two others injured in valley

पाकिस्तानी गोलाबारी में महिला की मौत, दो अन्य घायल

Fri, 25 Oct 2019 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कुपवाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, कुपवाड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Oct 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in Pakistani shelling, two others injured in valley
demo pic - फोटो : ANI

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में वीरवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य घायल हैं। सेना की ओर से करारा जवाब दिया गया है। इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान की खबर है। एक सप्ताह में पाकिस्तान की गोलाबारी में तंगधार सेक्टर में दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो नागरिक मारे गए। 

विज्ञापन


तंगधार सेक्टर के बलखड़िया इलाके के रमा पोस्ट को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने दोपहर बाद एक बजे भारी गोलाबारी शुरू कर दी। रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान गोला लगने से हमीदा शाह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अचानक शुरू हुई गोलाबारी का सेना ने भी करारा जवाब दिया। गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन


शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में दो जवान शहीद हुए थे। गुंडीशत गांव में मोहम्मद सादिक की मौत हो गई थी। उसकी बेटी की 28 अक्तूबर को शादी की तैयारियां चल रही थी। पिता की मौत के चलते शादी रुक गई है। रविवार को गोलाबारी का जवाब देते हुए सेना ने तीन आतंकी कैंप नष्ट कर दिए थे। इसके साथ ही 8-10 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बीच पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं। गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को धकेलने की पाकिस्तान सेना पुरजोर कोशिशें कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed