{"_id":"5ec1452a8c52a9116e67042b","slug":"woman-gives-birth-to-a-child-in-108-ambulance-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः जननियों के लिए वरदान बनी 108 एंबुलेंस सेवा, सफल प्रसव के बाद महिला ने सरकार को दिया धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः जननियों के लिए वरदान बनी 108 एंबुलेंस सेवा, सफल प्रसव के बाद महिला ने सरकार को दिया धन्यवाद
Sun, 17 May 2020 07:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 17 May 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
- फोटो : amar ujala
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल जाने के दौरान एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया। शनिवार रात करीब दो बजे जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो इसकी सूचना उसके परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एंबुलेंस में तैनात मेडिकल टेक्नीशियन असद असलम कुरैशी ने महिला को एंबुलेंस में लिटाया। वहीं अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला को हालत गंभीर होने लगी। इस पर मेडिकल टेक्नीशियन असलम ने रास्ते में ही सलकुट के पास एंबुलेंस के अंदर महिला का सफल प्रसव कराया। प्रसाव के बाद जच्चा-बच्चा को कुपवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर महिला और उसके परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा, प्रदेश सरकार और मोदी सरकार का आभार प्रकट किया।