फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman found tied inside plastic bag in Jammu's Rajouri

राजोरी में दिल दहला देने वाली घटना: सुनसान इलाके में प्लास्टिक बैग के अंदर बंधी महिला मिली, हालत गंभीर

Mon, 19 Jan 2026 11:50 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 19 Jan 2026 11:50 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में 45 वर्षीय महिला को प्लास्टिक बैग के अंदर रस्सी से बंधी हालत में बरामद किया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Woman found tied inside plastic bag in Jammu's Rajouri
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय महिला को प्लास्टिक के बैग के अंदर रस्सी से बंधी हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अजीम अख्तर के रूप में हुई है। उसे रविवार देर रात गंभीर हालत में मुक्त कराकर तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यह प्लास्टिक बैग जिले के तंदवाल इलाके के एक सुनसान स्थान पर स्थानीय लोगों को दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के होश में आने और तबीयत में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed