{"_id":"6aad9c06d12db582d9095755","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-maternal-family-alleges-murder-jammu-news-c-202-1-sjam1001-140709-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 19 Sep 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
रियासी के माहाैर का मामला, मृतका के भाई ने आरोपी पर आए दिन मारपीट करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के माहौर के शिकारी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नीता देवी पत्नी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बताया जाता है कि वीरवार देर रात नीता देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में माहौर के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में रिश्तेदार अस्पताल के शवगृह के बाहर जमा हो गए और नीता देवी के पति की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
मृतका के भाई वकील सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बलबीर सिंह आए दिन नीता देवी से मारपीट करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
माहौर पुलिस थाने के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।