फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman dies under suspicious circumstances; maternal family alleges murder.

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 19 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; maternal family alleges murder.
रियासी के माहाैर का मामला, मृतका के भाई ने आरोपी पर आए दिन मारपीट करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के माहौर के शिकारी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नीता देवी पत्नी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बताया जाता है कि वीरवार देर रात नीता देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में माहौर के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में रिश्तेदार अस्पताल के शवगृह के बाहर जमा हो गए और नीता देवी के पति की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मृतका के भाई वकील सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बलबीर सिंह आए दिन नीता देवी से मारपीट करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौर पुलिस थाने के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed