{"_id":"5da580e88ebc3e017e52d3b0","slug":"woman-beaten-to-death-by-husband-in-jammu-kashmir-udhampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः नशे में धुत पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, लोगों ने आरोपी को रस्सी से बांधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः नशे में धुत पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, लोगों ने आरोपी को रस्सी से बांधा
Tue, 15 Oct 2019 02:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में सोमवार शाम को नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लाठी से पीट कर मार डाला। आरोपी जब भागने लगा तो मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार शाम करीब सात बजे सरदार सिंह नशे की हालत में घर पहुंचा। घर में किसी बात को लेकर पत्नी कौशल्या देवी (50) के साथ कहासुनी हो गई। इसी बीच सरदार का गुस्सा बढ़ता गया और उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान उसने आपा खो दिया। सरदार सिंह ने डंडे से पत्नी के सर पर वार कर दिया। डंडे के प्रहार से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जब पुलिस को इसका पता चला तो तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। दूसरी ओर सरदार सिंह को जब पत्नी की मौत की सूचना मिली तो वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मोहल्लेवासियों ने उसको पकड़ लिया और घर में रस्सी से बांध दिया। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
बाद में मौके पर एसएचओ विजय चौधरी दलबल के साथ पहुंचे और सरदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बलीनाला के लोगों ने बताया कि सरदार अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसको कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। आखिरकार उसने पत्नी की हत्या ही कर दी।
बाद में मौके पर एसएचओ विजय चौधरी दलबल के साथ पहुंचे और सरदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बलीनाला के लोगों ने बताया कि सरदार अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसको कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। आखिरकार उसने पत्नी की हत्या ही कर दी।