फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   With the help of drones and sniffer dogs, the search for terrorists intensifies in Kishtwar

Kishtwar: मुठभेड़ के बाद जंगल में भागे आतंकी, हिजबुल के दो मोस्ट वांटेड की तलाश, इन पर लाखों रुपये का इनाम

Tue, 22 Jul 2025 01:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़
अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़ Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 22 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

किश्तवाड़ के दच्छन-नागसेनी के घने जंगलों में छिपे हिजबुल के दो मोस्ट वांटेड आतंकियों की तलाश ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
With the help of drones and sniffer dogs, the search for terrorists intensifies in Kishtwar
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के दच्छन और नागसेनी के बीच खानकू के घने जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। सोमवार को दूसरे दिन भी जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद ली जी रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आतंकियों से साथ मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद आतंकी जंगल में भाग गए। देर रात सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। जंगल में छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए सोमवार को फिर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि आतंकी प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े दो शीर्ष आतंकी होने के आसार हैं। इन पर लाखों रुपये का इनाम घोषित गया है।अतिरिक्त बल घटनास्थल पर भेजा गया
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल घटनास्थल पर भेजा गया है। सुरक्षा बलों ने जंगल से भागने के रास्तों को बंद कर दिया है। अभियान को आसपास के इलाकों तक बढ़ा दिया है, लेकिन घने जंगल और चुनौतीपूर्ण हालात खोजी दलों के लिए चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: किश्तवाड़ के जंगल आतंकियों का नया अड्डा: हमला कर जंगलों में गायब हो जाते आतंकी, दच्छन-छात्रू बन रहा पनाहगार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed