फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   With an anti-Congress slogans Why

'कांग्रेस देश विरोधी नारे लगाने वालों के साथ क्यों'?

Thu, 18 Feb 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 18 Feb 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
With an anti-Congress slogans Why

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारों को लेकर उपजे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस से स्पष्ट करने को कहा कि वह ऐसे लोगों के साथ क्यों है। देश को बताए कि ऐसी ताकतों का समर्थन करने के पीछे उसका मकसद क्या है।

जम्मू में एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करने से कांग्रेस बेनकाब हो गई है। उसका सही चेहरा देश के सामने आया है।
विज्ञापन


जेएनयू के मुद्दे पर हो रही राजनीति के सवाल पर कहा कि हमें खुद अपनी सीमा निर्धारित करनी चाहिए। देश के अस्तित्व बनाए रखने के लिए संकल्पित रहना चाहिए।

इसकी छात्रों से लेकर शिक्षक, नागरिक और हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझ होनी चाहिए। जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर चल रहे गतिरोध पर कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि सरकार कब बननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed