फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   WINTERS ZONE CLASS 10TH RESULTS DECLEARED IN JAMMU AND KASMIR

J&K: विंटर जोन में दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित, 9291 बच्चे हुए फेल

Sat, 06 Jan 2018 10:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 06 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
WINTERS ZONE CLASS 10TH RESULTS DECLEARED IN JAMMU AND KASMIR
परिणाम
जम्मू संभाग के विंटर जोन दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार कुल 19551 ने परीक्षा दी जिसमें 9291 बच्चे फेल हुए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार संभाग का परिणाम 52.24 प्रतिशत रहा है। 48.76 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


इस बार 10418 लड़के तथा 9133 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 8724 पास हुए हैं। लड़कों का प्रतिशत 52.93 तथा लड़कियों का 51.45 रहा। हिंदी में 83.98, उर्दू में 77.18, साइंस में 60 और सोशल साइंस में 60 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए। 
विज्ञापन

 
161 बच्चे ही ला पाए ए ग्रेड 
वार्षिक परीक्षा में 161 बच्चे ए ग्रेड, 498 ए 2, 891 छात्र बी1, 1717 बच्चे बी 2, 2695 बच्चे सी1, 2500 बच्चे सी2 और 262 बच्चे डी ग्रेड में पास हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग के विंटर जोन में 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद दसवीं कक्षा के वार्षिक नतीजों ने फिर से चौंका दिया है। परीक्षा में हजारों छात्र फेल हो गए हैं। इसका कारण स्कूलों में अध्यापकों का सही तरीके से पढ़ाई न करवाना और विषयों के खाली चल रहे पद हैं।

शिक्षा विभाग हर साल आने वाले खराब रिजल्ट को सुधारने की पहल करता है, लेकिन इसका असर नहीं नजर आ रहा है। दसवीं की वार्षिक परीक्षा में 19951 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें 9291 बच्चे फेल हो गए हैं।

वार्षिक परीक्षाओं में हजारों बच्चे के फेल हो जाने से अभिभावक भी शिक्षा ढांचे में सुधार करने की मांग कर चुके हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्किंग रूम कमेटी की सिफारिशें भी काम नहीं आ सकीं। अब खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के मुख्याध्यापकों से जवाब मांगा गया है। खराब रिजल्ट वाले स्कूलों से स्टाफ के तबादले शिक्षा विभाग करेगा।

शिक्षा विभाग दसवीं के खराब रिजल्ट पर स्कूलों के मुख्य अध्यापकों से जवाब मांगेगा। खराब रिजल्ट वाले स्कूलों से स्टाफ के तबादले भी किए जाएंगे। सीईओ एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे।
- रविंद्र सिंह, निदेशक शिक्षा विभाग जम्मू संभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed