फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   winter tourism ruined post flood in jammu kashmir

शीत पर्यटन पर बाढ़ की तबाही का ग्रहण

Sun, 19 Oct 2014 12:00 AM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
winter tourism ruined post flood in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर में विंटर टूरिज्म पर बाढ़ की तबाही का ग्रहण लग सकता है। शीत पर्यटन स्थलों पर मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी है लेकिन पर्यटकों का टोटा है। बाढ़ की तबाही के बाद पर्यटक अब तक जम्मू कश्मीर की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। पहले से कराई गई तमाम बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। श्रीनगर समेत घाटी के अन्य पर्यटन स्थल अब तक तैयार नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


बाढ़ के बाद श्रीनगर में प्रभावित होटलों को तीन माह तक के लिए एहतियातन बंद किया गया था। महामारी की आशंका के मद्देनजर ऐसे कदम उठाए गए थे। अब इन होटलों को फिर से खोलने की कवायद चल रही है। कुछ होटल खुल भी गए हैं लेकिन पर्यटक कश्मीर के बजाय हिमाचल प्रदेश को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन


शरद ऋतु में घाटी में पर्यटन उद्योग ठप रहा। रियासत सरकार ने पर्यटकों को श्रीनगर नहीं आने की सलाह दी थी। राजबाग के इलाके के होटलों में दो मंजिलों तक पानी भरा था। डल लेक के किनारे वाले होटलों की भी पहली मंजिल पानी में डूब गई थी। कई होटलों की दीवारों में दरारें आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में भी होटलों की हालत अच्छी नहीं

winter tourism ruined post flood in jammu kashmir

सीवरेज से लेकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी चौपट हुई। ऐसे में होटल मालिकों ने भी कोई जोखिम नहीं लेते हुए सवा महीने तक होटलों को बंद रखा। लगभग पांच सौ होटलों में ताला लटक गया। पर्यटन उद्योग को बाढ़ से लगभग पांच हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा। इस मार के बाद पर्यटन व्यवसाय अब तक खड़ा नहीं हो पाया है।

विंटर टूरिज्म में मुख्य रूप से गुलमर्ग, सोनमर्ग, यशमर्ग, दूधपथरी और पीरपंजाल रेंज पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। गुलमर्ग में विंटर स्पोर्ट्स में देश-विदेश के पर्यटकों की आमद होती रही है। स्कीइंग मुख्य आकर्षण होता है। इस बार अब तक विंटर पर्यटन के कार्यक्रम तक घोषित नहीं हो पाए हैं।

गुलमर्ग में पर्यटकों के ठहरने के लिए होटलों की कमी है। अधिकांश पर्यटक श्रीनगर को केंद्र बनाकर गुलमर्ग आते रहे हैं। इस बार श्रीनगर में भी होटलों की हालत अच्छी नहीं है। इस कारण गुलमर्ग का शीत पर्यटन भी प्रभावित होने के आसार दिख रहे हैं।

दीपावली के बाद पर्यटकों को आमंत्रित करेंगे: मीर

winter tourism ruined post flood in jammu kashmir

पर्यटन मंत्री गुलाम अहमद मीर का कहना है कि दीपावली के बाद देश-विदेश के पर्यटकों को विधिवत शीत पर्यटन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पर्यटकों में घबराहट थी कि बाढ़ के बाद महामारी फैल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पर्यटन विभाग ने सभी स्थलों पर सर्व कराया है। हर हफ्ते रिपोर्ट ली जा रही है।

कहीं से बीमारी फैलने की खबर नहीं है। यह राहत की बात है। बाढ़ से घाटी समेत जम्मू संभाग का पर्यटन भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। माता वैष्णो देवी की यात्रा भी शून्य पर पहुंच गई। इससे उबरने में वक्त लग रहा है। विंटर टूरिज्म के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed