{"_id":"bb72c05871ee0f0e5ece18796e7bae8d","slug":"winter-holidays-increased-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम ने बढ़ाई कश्मीर में शीतकालीन छुट्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम ने बढ़ाई कश्मीर में शीतकालीन छुट्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर संभाग के साथ-साथ जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां एक सप्ताह के लिए खराब मौसम के चलते बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के स्कूली शिक्षा विभाग के निदेशक शौकत अहमद बेग ने बताया कि 23 फरवरी को सभी स्कूल शीतकालीन छुट्टियों के बाद खुलने थे, लेकिन अब इन छुट्टियों में एक सप्ताह की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
बेग के अनुसार हायर सेकेंडरी तक सभी स्कूल अब दो मार्च को खुलेंगे। यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी की गई खराब मौसम की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं खराब मौसम के अलावा घाटी में तेजी से फैल रहे एच1एन1 वायरस ने भी अभिभावकों में चिंता पैदा कर दी थी। उनके द्वारा छुट्टियों को बढ़ाने की मांग की जा रही थी।