{"_id":"66fde82bb4c85ed563071826","slug":"wine-shop-snatching-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100776-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शराब की दुकान पर सेल्समैन से लूट का मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शराब की दुकान पर सेल्समैन से लूट का मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 03 Oct 2024 06:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर क्षेत्र में शराब की दुकान पर सेल्समैन से हुई लूट के मामले को अखनूर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान अमित पावा उर्फ सुंडी पुत्र स्व. अशोक कुमार निवासी गिगरियाल खौड़ वर्तमान में देवीपुर तहसील ज्यौड़ियां, अशोक सिंह उर्फ राजा पुत्र देवी सिंह निवासी डनवाल तहसील खौड़ और विशाल शर्मा उर्फ विशु पुत्र विजय कुमार निवासी गलवाड़े चक तहसील मढ़ के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को अखनूर पुलिस को सुरेश कुमार ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शराब की दुकान के सेल्समैन से 150000 नकदी छीनकर मारपीटर करने की शिकायत दी थी। इस पर थाना अखनूर में मामला दर्ज किया गया था। इस पर एसडीपीओ अखनूर ने विशेष पुलिस टीम का गठन कर जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों से एक देसी कट्टा, एक मोटरसाइकिल, एक लकड़ी की लाठी और एक काले रंग का थैला बरामद किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कट्टर अपराधी हैं और जम्मू के विभिन्न मामलों में इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।