फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Will Karan Singh leave Congress also said My relations with party almost zero now

जम्मू कश्मीर: आजाद के बाद कर्ण सिंह भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस, इसलिए PM मोदी को किया धन्यवाद

Fri, 16 Sep 2022 01:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 16 Sep 2022 01:43 PM IST
सार

महाराजा हरि सिंह के बेटे कर्ण सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कांग्रेस में तो हैं, लेकिन उनका पार्टी से कोई संपर्क नहीं है। पार्टी के साथ उनके संबंध लगभग शून्य हैं।

विज्ञापन
Will Karan Singh leave Congress also said My relations with party almost zero now
Karan Singh - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही में दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस का दामन छोड़कर जम्मू-कश्मीर से खुद की पार्टी बनाने की घोषणा की है। इसी बीच कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। महाराजा हरि सिंह के बेटे एवं कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह कांग्रेस में तो हैं, लेकिन उनका पार्टी से कोई संपर्क नहीं है। पार्टी के साथ उनके संबंध लगभग शून्य हैं।

विज्ञापन

 
कर्ण सिंह ने कहा, 'हां, मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन कोई संपर्क नहीं है। कोई मुझसे कुछ नहीं पूछता। मैं अपना काम खुद करता हूं। पार्टी के साथ मेरे संबंध अब लगभग शून्य हैं। मैं 1967 में कांग्रेस में शामिल हुआ था, लेकिन पिछले 8-10 वर्षों में, मैं संसद में नहीं रहा। मुझे कार्य समिति से हटा दिया गया है।'
विज्ञापन


कर्ण सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी के लिए सहमति मिली है और इसके साथ ही प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। कर्ण सिंह ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की अपील की थी। उन्होंने अब इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed