{"_id":"5828718e4f1c1bf47eb3c6da","slug":"wifi-facilities-to-be-initiated-on-jammu-and-katra-station-from-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का बड़ा तोहफा, जम्मू और कटड़ा स्टेशन पर शुरू होगी Wifi सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे का बड़ा तोहफा, जम्मू और कटड़ा स्टेशन पर शुरू होगी Wifi सेवा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 13 Nov 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
कटड़ा स्टेशन पर शुरू होगी सुविधा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत राज्य के जम्मू तवी, उधमपुर और कटड़ा के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 2017 में वाई फाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने काम करना शुरू कर दिया है। वाई फाई के जरिए यात्रियों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा देने की तैयारी है।
विज्ञापन
फिरोजपुर डिवीजन में रेलवे ने 11 रेलवे स्टेशनों को डिजिटल इंडिया के तहत इंटरनेट की सुविधा प्रदान की योजना तैयार की है और इनमें से तीन रेलवे स्टेशन जम्मू कश्मीर के हैं। फिरोजपुर में इसकी शुरुआत अमृतसर रेलवे स्टेशन से की जा चुकी है। यहां यात्रियों ने हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ लेना शुरू कर दिया है। वहीं अन्य रेलवे स्टेशनों के लिए तैयारी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
जम्मू तवी, उधमपुर व कटड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पहले ट्रायल के लिए उपकरण लगाएगा। ट्रायल के जरिए देखा जाएगा कि यात्रियों को इंटरनेट की स्पीड कितनी मिलती है। ट्रायल में अगर सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं तो फिर पूरी तैयारी के साथ सभी उपकरण लगाकर इसको शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे ने 2017 के वित्त वर्ष में इस सेवा को शुरू करने की तैयारी की है। अगर ऐसा होता है तो देश के विभिन्न हिस्सों से कटड़ा में माता के दरबार, अमरनाथ यात्रा के यात्रियों व जम्मू कश्मीर पहुंचने वाले लाखों पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा।