फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Whole day Traffic Jam in city

Jammu News: दिनभर रही जाम की स्थिति, यातायात व्यवस्था फिर फेल

विज्ञापन
Whole day Traffic Jam in city
जम्मू। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था एक बार फिर दम तोड़ गई। शाह तो एयरपोर्ट से कुंजवानी पहुंच गए। लेकिन इसकी वजह से कुछ देर के किए बंद की गई सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शहर के एयरपोर्ट से सतवारी, गांधी नगर, नानक नगर, त्रिकुटा नगर, रेलवे स्टेशन रोड, यूनिवर्सिटी रोड, नरवाल में भारी जाम रहा। इसका असर आसपास के क्षेत्रों में भी रहा, क्योंकि अमित शाह को तालाब तिल्लो स्थित सर्किट हाउस में रुकना था। इसके चलते कैनाल रोड पर भी देर शाम को भारी जाम लग गया।
विज्ञापन

बता दें कि इसके पहले वीरवार को ड्राई रन के बाद भी शहर में भारी जाम लग गया था। यातायात पुलिस की तरफ से यात्रा को लेकर की गई प्लानिंग पूरी तरह से धराशायी हो गई। शाह शनिवार को पलौड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके चलते भी जाम की स्थिति ही रहेगी। क्योंकि कैनाल रोड और तालाब तिल्लो रोड पर पहले से भारी जाम रहता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed