फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   who killed terrorist momin in udhampur attack

आखिर किसकी गोली से मारा गया आतंकी मोमिन

Fri, 07 Aug 2015 11:34 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
who killed terrorist momin in udhampur attack

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कासिम उर्फ नावेद के पकड़े जाने और एक आतंकी को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों में क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है। सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ अपना-अपना दावा पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एक आतंकी को मार गिराने में बीएसएफ और सीआरपीएफ के बीच क्रेडिट लेने की होड़ लग गई है। सीआरपीएफ का दावा है कि आतंकी उनके सब इंस्पेक्टर सुरेश की गोली से मारा गया।
विज्ञापन


बस के बीच से बीएसएफ जवान बाहर नहीं निकल पाए। आतंकी बस के पीछे था और सामने से सुरेश ने गोली चलाकर उसे ढेर किया। जबकि बीएसएफ का दावा है कि बस में सवार एकमात्र हथियार बंद जवान ने आतंकी मोमिन को मार गिराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समरौली के जंगलों में फिर तलाशी अभियान

who killed terrorist momin in udhampur attack

सेना भी इस मामले में अपना पक्ष रख रही है। सेना अपना दावा पेश कर रही है कि आतंकी नावेद को उन्होंने जिंदा दबोचा है। उनकी टीम पहाड़ी पर जाकर आपरेशन कर रही थी।

हेलीकाप्टर से भी आतंकी की लोकेशन का पता किया गया। सेना के जवानों ने ही मौके पर पहुंचकर आतंकी को दबोच लिया। इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस स्थानीय युवकों को आतंकी को पकड़ने का क्रेडिट दे रही है।

आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों के तीसरे साथी को देखे जाने की खबरों पर पुलिस ने समरौली के जंगलों में फिर तलाशी अभियान चलाया। तीसरे साथी की बात हमले के दिन से ही की जा रही है। कहा जा रहा है कि तीसरा व्यक्ति नावेद उस्मान उर्फ कासिम और मारे गए आतंकी मोमिन के साथ था।

वह गाइड या आतंकी हो सकता है। आसपास क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हाईवे पर रोड ओपनिंग टीम की संख्या बढ़ा दी गई है। दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखी गई है। नरसू नाले के नजदीक जंगल में इस गतिविधि की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed