फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Who gave permission to the police personnel to roam around like gangsters: Deputy Chief Minister

किसने दी पुलिस कर्मियों को गैंगस्टर बनकर घूमने की अनुमति : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
Who gave permission to the police personnel to roam around like gangsters: Deputy Chief Minister
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने रविवार को कहा कि हथियारों से लैस पुलिस कर्मियों को बिना वर्दी गैंगस्टर की तरह घूमने की अनुमति किसने दी। उन्होंने कहा कि जिस युवक की मौत गोलीबारी में हुई, उसकी महज डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। युवक कुश्ती में सक्रिय था और स्थानीय युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास कर रहा था। प्रदेश सरकार ऐसी वारदातों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उपमुख्यमंत्री रविवार को मृतक परवेज अहमद के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है। परवेज अहमद की सतवारी में वीरवार को पुलिस गोलीबारी के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की गोलीबारी का शिकार हुए युवक के परिजन को पुलिस ने 35 लाख की मदद और नौकरी देने का वादा किया है लेकिन इस संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से इस वादे को पूरा करने का आह्नान किया और परिजनों को इस वादे का लिखित में पत्र देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि युवक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। वारदात में शामिल दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जम्मू दक्षिण के एसडीपीओ मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवक को दिन-दिहाड़े गोलीबारी का शिकार बनाया है। पुलिस कर्मचारी बिना वर्दी के थे।


चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा का जिम्मा उपराज्यपाल के पास है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed