{"_id":"6ab59171a9b02e45d70ecc63","slug":"paddy-crop-flattened-by-torrential-rain-and-hailstorm-farmers-worried-samba-news-c-289-1-sjam1009-114821-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल बिछी, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल बिछी, किसान चिंतित
विज्ञापन
दाना लगने के समय नुकसान से बढ़ी किसानों की परेशानी, कृषि विभाग आज भेजेगा जांच टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसान रामपाल, बच्चन लाल, मोहन सिंह, कमल कुमार का कहना है कि इस समय धान की फसल में दाना लगने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। ऐसे में तेज बारिश और हवाओं के कारण फसल गिर गई है। किसानों के अनुसार जो धान की फसल जमीन पर गिर गई है, उसका दोबारा खड़ा होना मुश्किल है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
किसानों ने आरोप लगाया कि शाम तक उनकी समस्या को देखने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि हर फसल सीजन में किसानों को किसी न किसी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी मेहनत पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
कई किसानों ने बताया कि उन्होंने फसल बीमा योजना का लाभ भी नहीं लिया है। ऐसे में यदि फसल को अधिक नुकसान होता है तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वहीं जिला कृषि विभाग के मुख्य अधिकारी राकेश खजुरिया ने बताया कि उन्हें भी बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विभागीय कर्मचारियों को फील्ड में भेजकर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया जाएगा और किसानों की फसल के नुकसान का आकलन किया जाएगा।