जम्मू कश्मीर: पुंछ में सुरक्षा स्थिति को लेकर डीजीपी और व्हाइट नाइट कोर प्रमुख ने की बैठक
डीजीपी आरआर स्वैन और व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने पुलिस व सेना के अन्य उच्च अधिकारियों के साथ शुक्रवार को संयुक्त बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख (डीजीपी) आरआर स्वैन और व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने पुलिस व सेना के अन्य उच्च अधिकारियों के साथ शुक्रवार को संयुक्त बैठक की।
इस दौरान मौजूदा स्थिति और आगामी घटनाओं के मद्देनजर क्षेत्र में सुचारू और समन्वित संचालन और शांति व सुरक्षा बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस, सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर मंथन हुआ।
अनंतनाग में चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बैठक
दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग में शुक्रवार को एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) विजय कुमार ने जम्मू-कश्मीर के लिए सीएपीएफ के नोडल अधिकारी, आईजी सीआरपीएफ जीके वर्मा के साथ बैठक की। इस दौरान अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में डीसी, डीसी कुलगाम, डीआइजी पुलिस एसकेआर, डीआइजी सीआरपीएफ, एसएसपी अनंतनाग और कुलगाम ने भाग लिया।