फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   When will be Jammu Kashmir assembly Election held what political scenario says

Jammu Kashmir Election: कब होंगे जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव, कैसी है प्रदेश की सियासी हवा

Thu, 05 May 2022 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 05 May 2022 01:47 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फरवरी में कहा था कि परिसीमन की प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली है। अगले छह से आठ महीने में विधानसभा के चुनाव होंगे। इसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है।

विज्ञापन
When will be Jammu Kashmir assembly Election held what political scenario says
जम्मू पर सर्वदलीय बैठक (फाइल) - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग की अंतिम रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में जम्मू कश्मीर में चुनाव का बिगुल जल्द ही बज सकता है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अक्तूबर तक हो सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फरवरी में कहा था कि परिसीमन की प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली है। अगले छह से आठ महीने में विधानसभा के चुनाव होंगे। इसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव अमरनाथ यात्रा के बाद कराना ज्यादा मुफीद माना जा रहा है क्योंकि यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय बल प्रदेश में मौजूद रहेंगे। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त तामझाम नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के जारी होने के बाद से ही सियासी हलचल तेज हो गई थी। अंतरिम रिपोर्ट के जारी होने पर भाजपा ने परिसीमन आयोग के काम की सराहना की थी। वे लोगों के बीच केंद्र सरकार के कार्य और योजनाओं को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, अंतरिम रिपोर्ट को कांग्रेस, नेकां, पीडीपी, अपनी पार्टी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस समेत पीएजीडी में शामिल अन्य दल खारिज किया था। सभी का कहना था कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग राजनीतिक दलों ने जम्मू और कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। सभी सियासी पार्टियां अपने एजेंडे और विचार लेकर लोगों के बीच पहुंचना शुरू हो गए हैं। पीडीपी, नेकां और कांग्रेस नेता जनता के बीच भाजपा की नीतियों की आलोचना लेकर पहुंच रहे हैं। इन पार्टियों का कहना है कि भाजपा लोगों को सुशासन और बुनियादी सुविधाएं देने में विफल साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed