फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   What happened between terrorists and masters will reveal four mobiles

जम्मूः आतंकियों और आकाओं में क्या बात हुई, खुलासा करेंगे चार मोबाइल

Thu, 20 Feb 2020 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
What happened between terrorists and masters will reveal four mobiles
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

नगरोटा बन टोल प्लाजा पर मारे गए आतंकियों के साथी ओजी वर्करों से बरामद चार मोबाइल कई राज खोलेंगे। इन्हें जांच के लिए एनआईए की लैब में भेजा गया है। ये मोबाइल जैश के लिए काम करने वाले मुख्य हैंडलर समीर डार और उसके दो साथियों के हैं। 

विज्ञापन


इन मोबाइल फोन में पिछले दो महीनों से पाकिस्तान में आतंक के आकाओं और जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकियों के बीच होने वाली तमाम बातचीत का खुलासा होगा। स्लीपर सेल के काम करने के तरीके भी सामने आएंगे। 
विज्ञापन


बन टोल प्लाजा पर ओजी वर्कर समीर डार, सरताज मांटू और आसिफ को दबोचा गया था। इनके पास से तीन स्मार्ट फोन मिले हैं। साथ ही एक रियल मी का फ्रेश मोबाइल फोन भी मिला है। ये मोबाइल फोन 10 हजार से अधिक कीमत वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कश्मीर पहुंचने वाले इन आतंकियों को दिया जाना था। इस फोन के माध्यम से आतंकियों ने अपने नेटवर्क को चलाना था। वहीं ओजी वर्करों के तीन मोबाइल फोन में कई फोटो, वीडियो मिले हैं। साथ ही काफी कुछ डिलीट किया गया है। डिलीट डाटा वापस लिया जाएगा। 

चंडीगढ़ से चल रहा था नेटवर्क
अब तक की जांच में यह सामने आया है कि आतंकी चंडीगढ़ से नेटवर्क ऑपरेट कर रहे थे। इसी तरह ही आतंकियों का नेटवर्क कहां-कहां चल रहा है, इन मोबाइल फोन के माध्यम से पता चलेगा।


दो महीने की बातचीत से आतंकियों के काम करने के तमाम तरीके और जानकारियां सामने आएंगी जिससे आतंकियों के स्लीपर सेल पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी। पाकिस्तान से आतंकियों के सीधे कनेक्शन की जानकारियां सामने आएंगी। ओजी वर्करों के पास जम्मू कश्मीर के नंबरों की पोस्टपेड सिम मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed