{"_id":"67992ef1ecc1cdb33c05055c","slug":"western-disturbance-active-in-jammu-and-kashmir-chances-of-rain-and-snowfall-from-today-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report : जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज से बारिश और बर्फबारी के आसार; गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report : जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज से बारिश और बर्फबारी के आसार; गिरेगा तापमान
Wed, 29 Jan 2025 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:54 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 जनवरी से तीन फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 जनवरी से तीन फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम खराब होने से पारे में गिरावट आएगी। मौजूदा अधिकतर जिलों में अधिकतम पारा सामान्य से 6 से 11 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। हालांकि रात में ठंड कायम है।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री चढ़कर 14.1, पहलगाम में सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 12.2 और गुलमर्ग में सामान्य से 7.8 डिग्री चढ़कर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में मंगलवार तड़के तेज हवाएं चलीं, लेकिन दिनभर धूप रही। शाम को हल्के बादल छा गए थे। यहां अधिकतम पारा सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 23.7 व न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री चढ़कर 21.0, बटोत में सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 19.4, कटड़ा में 23.4 और भद्रवाह में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कहां-कितना तापमान
- लेह माइनस 11.0
- पहलगाम माइनस 6.6
- गुलमर्ग माइनस 5.0
- श्रीनगर माइनस 4.3
- काजीगुंड माइनस 4.1
- कुपवाड़ा माइनस 4.1
- कोकरनाग माइनस 1.6
- भद्रवाह 1.7
- बटोत 7.5
- बनिहाल 8.0