फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weekend Lockdown in Jammu from this evening

जम्मू में आज शाम से वीकेंड लाकडाउन

विज्ञापन
Weekend Lockdown in Jammu from this evening
जीएमसी अस्पताल में कोरोना मरीज को कोरोना वार्ड में ले जाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। अनलॉक 2 में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जम्मू जिले में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस 60 घंटे के लॉकडाउन में आवागमन पर पूरी तरह से पाबंदियां रहेंगी। इमरजेंसी होने पर आवाजाही हो पाएगी। दूसरी ओर राजोरी, सांबा और कश्मीर के सभी जिलों में पहले से लागू लॉकडाउन में सख्त पाबंदियां रहीं।
विज्ञापन

लॉकडाउन को सख्त करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने वीरवार को तैयारी पूरी कर ली। इसके लिए कई जगहों पर तारबंदी करके आवाजाही को रोका जाएगा। गैर जरूरी कार्यों के लिए घरों से बाहर निकलने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी। लॉकडाउन के बारे में पुलिस वाहनों से लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस वीकेंड लॉकडाउन के दौरान एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को टिकट दिखाकर आगे जाने दिया जाएगा। इसी तरह रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के स्टाफ को पहचान पत्र दिखाकर आने जाने दिया जाएगा। आवश्यक सेवाओं में आने वाले सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी पहचान पत्र दिखाने होंगे। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी टैंकरों और जरूरी पदार्थों को लेकर जा रहे वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। लॉकडाउन में मीट, मटन, चिकन, किराना आदि प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे जाएंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दवा, फल, सब्जी, दूध की दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

----
लाकडाउन के परिणामों से ही विस्तार पर होगा फैसला : डीसी
डीसी सुषमा चौहान ने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन के परिणामों को देखते हुए ही इसके विस्तार पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वीकेंड लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed