{"_id":"5f21db9c8ebc3e9fdb5a7e8f","slug":"webinar-jammu-city-news-jmu2154236185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबिनार में दी प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबिनार में दी प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू के काउंसलिंग सेल ने प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम (पीएमएसएसएस) पर ऑनलाइन इंटरेक्टिव सेशन कराया। वेबिनार में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों, अभिभावकों और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। वहीं एआईसीटीई के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कंसल्टेंट प्रो. डॉ. अजीत अंगराल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। सेशन की अध्यक्षता काउंसलिंग सेल के अध्यक्ष रोमेश कुमार शर्मा ने की।
वेबिनार में जम्मू संभाग के 10 जिलों से करीब 3000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रो. अजीत अंगराल ने पंजीकरण से लेकर दाखिले की अंतिम प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम फीस और हॉस्टल फीस के लिए आर्थिक सहायता के बारे में बताया। इस मौके पर निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग अनुराधा गुप्ता ने आईसीटी लैब वाले हायर सेकेंडरी स्कूलों में बने फेसिलिटेशन सेंटरों के बारे में बताया। वेबिनार के अंत में सवाल-जवाब का सेशन भी आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने डोमिसाइल सर्टिफिकेट, दाखिले की प्रक्रिया, इंटरनेट की तेज सुविधा नहीं होने से पंजीकरण की समस्या आदि पर सवाल किए।