फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weathr news

Jammu News: कठुआ जिले के बिलावर में बारिश-ओलावृष्टि, जम्मू-कश्मीर में 27 से फिर बिगड़ेगा मौसम

विज्ञापन
weathr news
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड, और गिरा रात का तापमान
विज्ञापन

जम्मू संभाग के अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी भारी अंतर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को जम्मू संभाग के कठुआ जिले के बिलावर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और गिरावट के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां अधिकांश जिलों में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। लेह में लगातार दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। यहां दिन का तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग के भी अधिकांश हिस्सों में रात के पारे में गिरावट है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा और कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मार्च के शुरू में भी मौसम बदला रहेगा।

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को मौसम खुला रहा। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 13.0, बटोत में 10.1, कटड़ा में 19.0, भद्रवाह में 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.2, पहलगाम में 6.8 और गुलमर्ग में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-----------

कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
लेह -16.8

गुलमर्ग -9.0
पहलगाम -7.4

कुपवाड़ा -4.5
कोकरनाग -3.7

श्रीनगर -3.1
काजीगुंड -3.0

भद्रवाह -2.2
बनिहाल -1.6

कटड़ा 5.4
बटोत 0.1

जम्मू 8.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed