फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather will improve in Jammu and Kashmir from today

Weather Update : जम्मू-कश्मीर में आज से मौसम में होगा सुधार, कुछ हिस्सों में हो सकती बारिश

Wed, 05 Apr 2023 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Apr 2023 01:04 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम में सुधार रहेगा, लेकिन कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather will improve in Jammu and Kashmir from today
demo pic... - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दोपहर तक बारिश हुई है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंडक कायम है। जोजिला में हिमस्खलन से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं, खराब मौसम के चलते बांदीपोरा-गुरेज मार्ग भी बंद है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास हुआ। हालांकि, कई जिलों में सोमवार रात को बारिश से पारे से राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम में सुधार रहेगा, लेकिन कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


गुरेज, राजदान टॉप और गुलमर्ग के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश जिलों में मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक बारिश हुई। लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और शाम को फिर बादल छा गए थे। मौसम के उतार-चढ़ाव से प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक नीचे चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 15.6, पहलगाम में 12.3 और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू में सोमवार रात बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने पर मौसम साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री गिरकर 27.0 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 16.5, बटोत में 16.3, कटड़ा में 25.0 और भद्रवाह में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed