{"_id":"4838117658896d77a665c94b7af3f18d","slug":"weather-update-rain-and-snowfall-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पारा लुढ़का, ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पारा लुढ़का, ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 15 May 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के अधिकांश हिस्सों में पिछले दो दिन से हल्की और तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। घाटी के पीर पंजाल, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से पारा लुढ़क गया है। मैदानी इलाकों में रुक रुक कर हो रही बारिश से कश्मीर में शीत लहर चल रही है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के अधिकतर इलाकों में दिन में धूप के बाद शाम को बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकतर इलाकों में वीरवार भी रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। शाम को कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
पिछले दो दिन से हो रही हल्की और तेज बारिश से नदी नालों में जलस्तर बढ़ा है। ताजा बर्फबारी और बारिश से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम में आए इस बदलाव से जम्मू और घाटी के अधिकतर इलाकों में पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग के जम्मू, उधमपुर, चिनैनी, पंचैरी, कठुआ, बनी, बसोहली, राजोरी आदि इलाकों में शाम को बारिश हुई।
विज्ञापन
स्थान - न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग - 3.2 (डिग्री सेल्सियस)
कारगिल - 6.4
पहलगाम - 8.2
लेह - 9.5
श्रीनगर - 12.8