फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather update

Jammu News: आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार, 26 और 27 को भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

विज्ञापन
weather update
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस ने जोर पकड़ा है। जम्मू समेत अन्य कई जिलों में गर्मी का अहसास बढ़ा है। मानसून के सक्रिय होने के बावजूद अब तक कश्मीर में इंद्रदेव कम मेहरबान रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि 26 और 27 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

सोमवार को जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में हल्के बादल भी छाए, लेकिन तपिश के साथ उमस हावी रही। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 72 दर्ज किया गया। गर्मी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। तेज धूप के बजाय लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 35.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य हिस्सों में भी मौसम साफ रहने से तपिश बढ़ी है। उधर, कश्मीर में भी मौसम साफ रहने से श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 29.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed