{"_id":"629cfe174ebc826257243a9e","slug":"weather-rspura-news-jmu261309454","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के साथ लू लोगों के लिए वनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के साथ लू लोगों के लिए वनी मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। चिलचिलाती धूप व गर्मी के साथ लू लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से गांव तक दोपहर में इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं।
बाजार में पूरे दिन सन्नाटा रहता है। शाम को चहल-पहल दिखती है। बहुत जरूरी होने पर ही दिन में लोग घरों से निकल रहे हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों व प्रमुख चौराहों पर शाम के वक्त ही लोग खरीदारी वह अन्य कामों के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक समस्या खेती कार्यों में है। दिन में तेज धूप होने पर सुबह और शाम को ही यह कार्य हो पा रहा है। किसानों के साथ ही मजदूरों के लिए भी दिन में काम करना मुश्किल हो गया है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही में तबीयत खराब होने का डर बना हुआ है। मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए चिकित्सक लोगों को खानपान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। तेल-मसाले से बने हुए पदार्थों को बचने की सलाह के साथ पेय पदार्थ ज्यादा से ज्यादा ग्रहण करने की सलाह दे रहे हैं। शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए। पड़ रही गर्मी से बेजुबानों के लिए पानी का संकट है।
------