फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

पड रही गर्मी से हर कोइ परेशान

विज्ञापन
weather
आरएस पुरा। कई दिन से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। सूरज निकलने के साथ ही पारा गर्म होने पर शाम तक लोग घरों में रहना बेहतर समझ रहे हैं। नौकरीपेशा लोग जरूर आते जाते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिक गर्मी होने के बाद बुधवार को भी ऐसा ही रहा। कोरोना के चलते परेशान लोगों को गर्मी से जीना मुहाल बना हुआ है। रमेश कुमार ने कहा कि पंखे, कूलर ऐसी लगे होने पर दिक्कतें आ रही हैं। दोपहर को लू और गर्म हवा के चलते बाजार में काफी कम लोग नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग ओम प्रकाश ने कहा कि जून में पहले इतनी गर्मी नहीं होती थी। प्रकृति से हो रही छेड़छाड़ के चलते वातावरण पर प्रभाव पड़ने से इस तरह के हालत बने हैं। बुधवार शाम तक चली गर्म हवा से लोग परेशान रहे। घर से निकलने से पहले लोगों को तेज धूप से बचाव के इंतजाम करने पड़े, लेकिन सारे इंतजाम बेकार साबित हुए। जम्मू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो इस बार का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कई उपाय किए, लेकिन कोई काम न आया। शाम को कई स्थानों पर रणवीर नहर में युवा गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते हुए देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। दो दिन तक गर्मी का ऐसा ही प्रकोप रहेगा। जम्मू में 11-14 जून को बारिश की संभावना है। तब तक तापमान में वृद्धि के आसार हैं। जिस प्रकार गर्मी पड़ रही है उससे आने वाले दिनों में ऐसी ही चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed