फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: काजीगुंड, बनिहाल,बटोत,भद्रवाह में 16 साल बाद सबसे ठंडी रात

विज्ञापन
weather news
-जम्मू में तेज धूप , प्रदेश भीषण शीतलहर की चपेट में , जम्मू-श्रीनगर हाईवे 36 घंटे बाद बहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लंबे सूखे मौसम के बाद शुरू हुई बर्फबारी के बीच काजीगुंड में वीरवार की रात 16 साल बाद सबसे ठंडी रही। वहां का तापमान माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 13 फरवरी 2008 को यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा बनिहाल (माइनस 6.8), भद्रवाह (माइनस 5.2) और बटोत (माइनस 3.8) में भी 16 साल रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। उधर तेज ठंडी हवाओं के कारण पूरा जम्मू-कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है। इसबीच 36 घंटे बाद शुक्रवार की शाम जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
पिछले 16 साल बाद ऐसी सर्द रात बीतने की सूचना है। कोकरनाग में लारनू कश्मीर में रात का तापमान माइनस 17.1 डिग्री और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सोनमर्ग रिसॉर्ट में माइनस 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है, यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 गिरकर माइनस 4.0 डिग्री और वीरवार की रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर माइनस 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने से धूप खिली रही। हालांकि अधिकांश इलाकों में अभी दिन और रात के तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है। जम्मू में दिन का तापमान 19.9 और वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 6.0, पहलगाम में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में वीरवार की रात का तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण कश्मीर के मध्यम और उच्च क्षेत्रों में 8 से 12 इंच और निचले इलाकों में 3 से 6 इंच बर्फ गिरी है। सेंट्रल कश्मीर में 1 से 2 इंच बारिश और बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के पीरपंजाल रेंज और चिनाब वैली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सोमवार तक बारिश-बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तयार अहमद के अनुसार, सोमवार तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दौरान बर्फबारी वाले प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा एडवाइजरी के तहत लोगों को सफर करने की सलाह जारी की गई है। निदेशक के अनुसार, दो माह के ड्राई स्पेल के बाद बर्फबारी हो रही है और बर्फबारी के बाद प्रभावित क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट रहती है। ऐसा पहले भी कई सालों में हो चुका है। 6 से 13 फरवरी के बीच मौसम साफ रहेगा।

--------------
आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, हेल्पलाइन नंबर जारी
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन (जेकेडीएमए) ने बर्फबारी के बाद बांदीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा, गांदरबल, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत की गई है। लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर (112) जारी किया गया है।
डोडा में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त,जपपूर्ति ठप
-------------------
डोडा में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण दो दिन तक शहर में जलपपूर्ति नहीं हो सकेगी।
---
कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
लेह -11.5
पहलगाम -11.9
गुलमर्ग - 12.0
काजीगुंड - 9.4
कोकरनाग -9.4
कुपवाड़ा -4.4
बनिहाल - 6.8
बटोत - 3.8
भद्रवाह - 5.2
कटड़ा 1.6
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed