फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता गेहूं समेत अन्य फसलों को खतरा

विज्ञापन
weather news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा/परगवाल। जिले में वीरवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। ऐसे में बारिश परेशानी का कारण बन गई है। सरसों और आलू सहित अन्य सब्जियों की फसलों पर भी मौसम की मार पड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 3-4 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे नुकसान की आशंका और गहरा गई है। सनूरा गांव के किसान दीपक सिंह ने बताया कि फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे गेहूं के दाने काले पड़ने और फसल गिरने का खतरा है। बैनगलाड़ के किसान मोती कुमार ने बताया कि अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। रामगढ़ के किसान कुलदीप सिंह ने बताया कि इस समय बारिश नुकसानदायक साबित होती है। पहाड़ी क्षेत्र सुंब के किसान देवराज और नड्ड के मोहन लाल का कहना है कि लगातार नमी से फसल खराब होने के कगार पर है। परगवाल के किसान प्रवीण सिंह, सुभाष सिंह, गणेश सिंह का कहना है कि बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को खतरे में डाल दिया है। वे लोग मौसम साफ होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed