फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: पीर की गली में बर्फबारी से मुगल रोड बंद

विज्ञापन
weather news
जम्मू-कश्मीर में माैसम बदला, उत्तरी कश्मीर में तेज हवा से कई घरों की छतें उड़ीं
विज्ञापन

राजोरी और कठुआ के बनी में ओलावृष्टि से फसलों और बागवानी को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/श्रीनगर/पुंछ। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को माैसम का मिजाज बदला नजर आया। कई क्षेत्रों में सुबह तेज धूप रही तो दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। मुगल रोड पर पीर की गली और ऊपरी इलाकों में काफी बर्फबारी हुई है। इससे मुगल रोड को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड फिर लाैट आई है। राजोरी और कठुआ के बनी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।
उत्तरी कश्मीर में तेज हवाओं और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बताया जाता है कि बांदीपोरा के सुंबल इलाके में तेज आंधी के चलते एक पेड़ गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उत्तरी कश्मीर में तेज हवा चलने कई घरों की छतें उड़ गई हैं। कुछ जगह पेड़ टूट गए और बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा। जम्मू, उधमपुर, चिनैनी, रियासी व रामनगर क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार पुंछ में मुगल रोड पर बर्फ जमा होने और फिसलन के कारण पुंछ और राजोरी को शोपियां से जोड़ने वाला यह मार्ग यातायात के लिए असुरक्षित हो गया है। ऐसे में इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। जम्मू संभाग के पुंछ और मेंढर में भारी बारिश के बाद कुछ क्षेत्रों में जलभराव हो गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से व्यावसायिक और घरेलू सामान का काफी नुकसान हुआ है। कठुआ जिले में बनी के डुग्गन में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलों और सेब, अखरोट, नाशपाती के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मुगल रोड पर फंसे वाहनों और
यात्रियों को सुरक्षित निकाला
बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर बड़ी संख्या में यात्री व मालवाहक वाहन फंस गए। वाहनों में फंसे यात्रियों ने सोमवार देर शाम वीडियो डालकर डीसी व एसएसपी पुंछ से मदद की गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिला पुलिस ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। टीमों ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मशीनों की मदद से बर्फ हटाकर फंसे यात्रियों व वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। यात्रियों को भोजन व चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

-------

पारा सामान्य से नीचे आया

- बारिश से तापमान सामान्य से नीचे आ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा जो सामान्य है। गुलमर्ग में अधिकतम पारा सामान्य से 2.4 डिग्री कम 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री रहा। ये सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।


-------

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दोपहर को कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। 6-12 मई को सुबह मौसम सूखा रहेगा लेकिन दोपहर बाद कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed