{"_id":"68b8b0986c6a5d881305cc07","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-lko1027-703848-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर में ठंडक का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर में ठंडक का अहसास
विज्ञापन
भारी बारिश के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का पारा 10 से 12 डिग्री तक गिरा
राहत : नाै सितंबर तक मौसम साफ रहने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पिछले दो दिन से भारी बारिश के बाद जम्मू और कश्मीर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में दिन और रात में ठंडक का अहसास हो रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का पारा सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सात और आठ सितंबर को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। नाै सितंबर तक मौसम में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा।
जम्मू में बुधवार दिन में भी कई लोगों को हल्के गर्म कपड़े पहने देखा गया। पिछले कई दिनों से नियमित बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। यहां दिन का पारा सामान्य से 11.1 डिग्री गिरकर 21.6 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री गिरकर 15.8, बटोत में 10.1 डिग्री गिरकर 15.5, कटड़ा में 8.5 डिग्री गिरकर 20.6 और भद्रवाह में 12.0 डिग्री गिरकर 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 6.9 डिग्री गिरकर 20.9, पहलगाम में 10.3 डिग्री गिरकर 13.6 और गुलमर्ग में 7.6 डिग्री गिरकर 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-- --
चौबीस घंटे में कहां-कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
कटड़ा 212.1
बटोत 176.5
भद्रवाह 116.2
बनिहाल 107.2
जम्मू 86.5
कोकरनाग 82.4
काजीगुंड 82.0
पहलगाम 64.4
सांबा 61.0
श्रीनगर 39.3
डोडा 8.0