फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 10 तक भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
weather news
- जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज बारिश, कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मानसून के सक्रिय होने के साथ सोमवार को कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। कश्मीर में भी पानी बरसा। धुंध और बारिश के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग में 10 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इससे बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कश्मीर में कुछ इलाकों में एक घंटे तक बारिश हुई। इससे पारा तो गिरा, लेकिन गर्मी से बड़ी राहत नहीं मिली है। जम्मू की तुलना में श्रीनगर लगातार गर्म चल रहा है।
विज्ञापन

जम्मू में दोपहर बाद काली घटाएं छा गई थीं। एक समय लग रहा था कि तेज बारिश होगी, लेकिन बूंदाबांदी के बाद उमस हावी रही। यहां आर्द्रता का प्रतिशत 88 पहुंच जाने से उमस परेशान कर रही है। चिनैनी और राजोरी में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कहां कितना अधिकतम
पारा (डिग्री सेल्सियस में)
श्रीनगर 34.9
जम्मू 34.4
कटड़ा 30.9
भद्रवाह 31.8
पहलगाम 30.2
बनिहाल 29.1
बटोत 27.6
गुलमर्ग 24.0
-----
कहां कितनी बारिश हुई (मिलीमीटर में)
कटड़ा 45.0
श्रीनगर 16.1
जम्मू 10.0
भद्रवाह 1.6
गुलमर्ग 1.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed