फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: प्रदेश में बढ़ेगी चटख धूप, 40 डिग्री को छुएगा पारा

विज्ञापन
weather news
-गर्मी से बेरौनक हो गए बाजार, आवाजाही भी हुई सीमित
विज्ञापन

-जम्मू में 38.3 डिग्री तो श्रीनगर में 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर। शुष्क मौसम से प्रदेश में तापमान ने रफ्तार पकड़ ली है। पारा एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दिन के समय चटख धूप से बाजार बेरौनक हैं और लोगों की आवाजाही भी सीमित हो गई। जम्मू में शनिवार को तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जम्मू समेत प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी शनिवार को गर्मी का असर देखने को मिला है। आगामी पांच दिन तक प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। ऐसे में जम्मू में तापमान के 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। गर्मी से जल्द राहत फिलहाल मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी से खुद को बचाने के लिए चिकित्सकों और विशेषज्ञों की सलाह पर अमल करने की बात कही है। शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान मीरपुर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कठुआ में 38.8 डिग्री, जम्मू 38.3 डिग्री, कटड़ा में 35 डिग्री, बनिहाल में 29 डिग्री, बटोत में 27.2 डिग्री, भद्रवाह में 28.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।
दूसरी ओर कश्मीर में भी शनिवार को दिनभर धूप के बीच पारा सामान्य से अधिक रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने 7 से 12 जून के बीच भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जताया है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जम्मू में अधिकतम तापमान 40-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। इस अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में कुल मिलाकर गर्म और शुष्क मौसम रहेगा।
विज्ञापन




मुजरफराबाद में 38.5 डिग्री, श्रीनगर में 30.2 डिग्री, काजीकुंड में 30.5, पहलगाम 24.6, कुपवाड़ा 28 डिग्री, कुकेरनाग 28.8 डिग्री, गुलमर्ग 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed