फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: सोनमर्ग में हिमस्खलन जानमाल का नुकसान नहीं

विज्ञापन
weather news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर/जम्मू। गांदरबल जिले के पर्यटन स्थल सोनमर्ग में बुधवार को हिमस्खलन हुआ, लेकिन कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के आखिरी गांव सरबल में हिमस्खलन से कुछ दूरी पर स्थित बस्ती के लोगों में भीषण बर्फ की लहरों को देख दहशत फैल गई। इस बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

राजधानी श्रीनगर में साफ मौसम के बीच दिन का पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 10.4 और गुलमर्ग में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। यहां अधिकतम पारा 23.2 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में 21.5 और भद्रवाह में 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed