फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, भारी बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
weather news
कई इलाकों में 200 मिलीमीटर तक बारिश के आसार, हवाई और सड़क यातायात सेवाएं हो सकतीं है प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार की शाम से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो रहा है। इसका 28 फरवरी तक प्रभाव रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 से 28 फरवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी के आसार है। इससे हवाई व सड़क यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। आगामी मौसम को देखते हुए दोनों संभागीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित होंगे। रामबन, रियासी, उधमपुर, डोडा, अनंतनाग में 115.5 से 204.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, पुंछ, शोपियां, किश्तवाड़ आदि क्षेत्रों में 64.5 से 115.4 मिलीमीटर के बीच बारिश हो सकती है। 28 फरवरी को घाटी के मैदानी इलाकों में 5-10 इंच, श्रीनगर में 6 इंच के करीब बर्फबारी हो सकती है। राजधान पास, साधना पास, सिंथन पास, जोजिला पास आदि मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।

सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। इससे अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 9 डिग्री तक ऊपर चला गया है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री चढ़कर 18.0 और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.6 और गुलमर्ग में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

-----
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 9.1
गुलमर्ग माइनस 4.0
पहलगाम माइनस 3.2
काजीगुंड माइनस 1.0
कुपवाड़ा माइनस 0.5
बनिहाल 1.7
भद्रवाह 1.7
बटोत 5.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed